हैवानियत की हदें पार, महिला की हत्या के बाद लाश के साथ बलात्कार, आरी से किए कई टुकड़े, गठरी में बांधकर नदी में फेंका लाश, आरोपी रामप्रसाद गिरफ्तार
An act of extreme depravity: after murdering a woman, the accused raped her corpse, dismembered the body with a saw, bundled the remains, and dumped them into the river; the accused, Ramprasad, has been arrested.
बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक घिनौने कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पति से पुरानी रंजिश पर हत्या के पुराने आरोपी ने घर में अकेली महिला का पहले मर्डर किया. फिर उसके शव के साथ बार-बार रेप किया. चंदनू थाना क्षेत्र में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में गांव के ही आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली उम्र 42 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पुरानी निजी रंजिश के चलते महिला की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए लाश के टुकड़े कर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया. यह मामला बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र का है.
शिवनाथ नदी के किनारे टुकड़ों में मिली थी लाश
मिली जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई से लापता दुकलिहीन बाई बंजारे उम्र 50 साल का क्षत-विक्षत शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास अमरैया नाला-शिवनाथ नदी किनारे मिला था. शव के दोनों हाथ और पैर अलग-अलग काटकर दो गठरियों में बांधे गए थे. इस मामले में चंदनू थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम, ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद ली गई. पूछताछ, तकनीकी सबूतों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
आरोपी ने बताई खौफनाक वारदात की कहानी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 जुलाई की रात वह महिला के घर पहुंचा और गलत काम करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी. इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए आरी से शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग गठरियों में बांध दिए. अगले दिन रात में फिर से रेप करने के बाद गठरियों को शिवनाथ नदी के किनारे फेंक दिया. आरोपी ने घर में रखे 2,500 रुपये भी चोरी किए थे. जिनमें से 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.
हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और आरी जब्त
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा, आरी और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2017 में गांव की ही एक महिला की हत्या के मामले में सजायाफ्ता रह चुका है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



