बकरियों को बचाते हुए चरवाहे की ट्रेन से टकराकर मौत, पटरी से हटने चिल्लाती रही पत्नी, बीवी की गोद में तोड़ा दम

Shepherd dies after being hit by train while saving goats, wife kept screaming to move away from the track, he died in wife's lap

बकरियों को बचाते हुए चरवाहे की ट्रेन से टकराकर मौत, पटरी से हटने चिल्लाती रही पत्नी, बीवी की गोद में तोड़ा दम

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बकरियों को बचाते हुए एक चरवाहे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई. हादसे के वक्त उसकी पत्नी चीख-चीख कर उसे पटरी से हटने को कहती रही. लेकिन वह अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश में इंजन से टकरा गया. पत्नी सब कुछ आंखों के सामने देखती रही. लेकिन अपने पति को नहीं बचा सकी.
मिली जानकारी के मुताबिक दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथराटोला का चरवाहा अनूप कुमार हरेंद्र उम्र 53 साल अपनी पत्नी झमिक बाई के साथ गांव से लगे जंगल की तरफ बकरियां चराने निकले थे. इस दौरान दोनों पति-पत्नी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे. बकरियां भी उनके साथ थीं। कुछ बकरियां ट्रैक पर चढ़ गईं और सामने से ट्रेन आती देख बेकाबू हो गईं.
अनूप की पत्नी झमिक बाई बार-बार चिल्ला रही थी कि वह पटरी से हट जाए. लेकिन अनूप बकरियों को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़ा. तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पत्नी सब कुछ अपनी आंखों के सामने देखती रही. लेकिन कुछ भी नहीं कर सकी.
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद झमिक बाई की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए. झमिक अपने पति अनूप के सिर को गोद में लेकर बार-बार उठाने की कोशिश करती रही. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
खबर मिलने पर दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. जिसका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पथराटोला में कर दिया गया. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB