महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आया गहने बेचने वाला ठग गिरोह, नकली चांदी के जेवर बेचकर ठगी, पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

A gang of thugs selling jewellery came from Maharashtra to Chhattisgarh, cheated by selling fake silver jewellery, police arrested two accused including a woman

महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आया गहने बेचने वाला ठग गिरोह, नकली चांदी के जेवर बेचकर ठगी, पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा : पेंड्रा थाना पुलिस ने ठगी के एक मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ये आरोपी नकली चांदी के जेवर बेचकर दुकानदारों से धोखाधड़ी करने में शामिल थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई 2025 को दोपहर में पेंड्रा स्थित पूजा ज्वेलरी दुकान में दो लोग ग्राहक बनकर पहुंचे.उन्होंने दुकान संचालक अनिल सोनी को पुराने चांदी के जेवर बेचने का प्रस्ताव दिया..बातचीत के दौरान उन्होंने NK70 अंकित नकली धातु के जेवर, जो चांदी जैसे दिखते थे. फर्जी बिल के साथ पेश किए..इनका कुल वजन करीब 960 ग्राम था.
दुकानदार को शक होने पर फौरन थाना पेंड्रा को खबर दी गई. पुलिस ने दोनों संदिग्धों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि वे पहले भी इस तरह की कई ठगी की घटनाओं में शामिल रहे हैं और नकली जेवर व बिल के जरिए कई ज्वेलरी दुकानों से ठगी कर चुके हैं.
प्रार्थी की शिकायत पर थाना पेंड्रा में अपराध क्रमांक 223/25, धारा 318(4), 338, 340(2), 336(2), 3(5) BNS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच में आरोपियों की पहचान मालता बाई पति नंदू चव्हाण उम्र 38 साल और जुडु चव्हाण पिता मोतीलाल चव्हाण उम्र 40 साल निवासी लाडनापुर, थाना संजयपुर, जिला बुलढाणा (महाराष्ट्र) के रुप में हुई.दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB