शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने सहयोगी रामविश्वास को रायपुर से किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
Minor raped on pretext of marriage, police arrested accomplice Ram Vishwas from Raipur, search for main accused continues
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले से शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी से मुकर गया. जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के साथी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग बालिका ने थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी से इसका परिचय होने से दोनों आपस में मोबाइल से बातचीत करते थे. पीड़िता से जान पहचान होने से मुख्य आरोपी रामविश्वास सोनकर और सहयोगी 28 अक्टूबर 2024 को पीड़िता के घर आए और शादी करने का झांसा देकर मुख्य आरोपी अपने घर ले गया. जहां उसने दैहिक शोषण किया. जिसमें सहयोगी ने सहयोग किया. जिसकी रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना पामगढ़ में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपीयो की पतासाजी किया गया. वहीं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. तभी मुख़बिर से खबर मिली कि सहयोगी आरोपी रामविश्वास सोनकर निवासी मेउ थाना पामगढ़ जो रायपुर में रह रहा है. तब पुलिस ने मुखबिर के बताये मुताबिक आरोपी को रायपुर से पकड़ा, जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से गिरफ्तार कर 25 दिसंबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा गया. इस मामले में अन्य आरोपीगण फरार हैं. जिसकी पतासाजी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



