Snapchat पर 5 महीने बेबी से चला प्यार, गरियाबंद मिलने पहुंचा तो ‘गर्लफ्रेंड’ निकली युवक, थनवी’ नहीं निकला अमन, तब तक हो चुका 65 हजार ‘मोये-मोये’
A romance blossomed with a 'baby' on Snapchat over five months; however, when the young man traveled to Gariaband to meet her, his 'girlfriend' turned out to be a male—Aman, not 'Thanvi'—and by then, he had already lost ₹65,000 in the scam.
रायपुर : सोशल मीडिया पर दोस्ती और प्यार के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है. यहां 23 साल के एक युवक Snapchat पर बनी दोस्ती को सच्चा प्यार समझ बैठा. करीब पांच महीने तक चली बातचीत के दौरान कथित युवती ने भरोसा जीतकर उससे 65 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में ट्रांसफर करवा लिए. लेकिन जब युवक मिलने पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस ‘थनवी साहू’ से वह प्यार करता था. वह कोई युवती नहीं बल्कि अमन साहू नाम का युवक निकला. जिसने फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया था.
Snapchat पर शुरू हुई दोस्ती, प्यार में बदला रिश्ता
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिलासपुर निवासी घनश्याम साहू इन दिनों रायपुर के मोवा स्थित दुबे कॉलोनी में किराये से रहकर एक प्राइवेट अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता है. करीब पांच महीने पहले उसकी पहचान Snapchat पर ‘थनवी साहू’ नाम की प्रोफाइल से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच नियमित बातचीत शुरू हुई और रिश्ता प्रेम संबंध तक पहुंच गया. आरोपी ने खुद को युवती बताकर पीड़ित का पूरा भरोसा जीत लिया.
घरेलू परेशानी बताकर ऐंठ लिए 65 हजार रुपये
शिकायत के मुताबिक बातचीत के दौरान कथित युवती ने कई बार घरेलू और निजी परेशानियों का हवाला दिया. उसने आर्थिक मदद की मांग की. जिस पर भरोसा करते हुए घनश्याम ने अलग-अलग किस्तों में करीब 65 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. पीड़ित को उम्मीद थी कि जल्द ही दोनों की मुलाकात होगी. लेकिन आरोपी लगातार कोई न कोई बहाना बनाता रहा.
मिलने पहुंचा तो खुला बड़ा धोखा
कुछ समय बाद ‘थनवी’ का मोबाइल फोन बंद हो गया। संपर्क नहीं होने पर घनश्याम उसके बताए पते ग्राम बासीन, जिला गरियाबंद पहुंच गया. वहां ग्रामीणों से पूछताछ करने पर उसे पता चला कि ‘थनवी साहू’ नाम की कोई युवती वहां रहती ही नहीं है. इसके बाद जब उसने खुद जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उसके साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ है. जांच में पता चला कि अमन साहू नाम के युवक ने फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर उससे दोस्ती की थी और प्रेम संबंध का झांसा देकर पैसे ठग लिया.
साइबर हेल्पलाइन और थाने में दर्ज कराई शिकायत
ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद उसने रायपुर के पंडरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल नंबर, यूपीआई ट्रांजैक्शन, डिजिटल चैट, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच शुरू कर दी है.
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी अमन साहू की तलाश की जा रही है. जांच अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर दोस्ती करते समय रखें ये सावधानियां
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए विशेषज्ञ ये सलाह देते हैं-
सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें.
वीडियो कॉल या वास्तविक पहचान की पुष्टि किए बिना पैसे न भेजें.
बार-बार आर्थिक मदद मांगने वाले प्रोफाइल से सतर्क रहें.
केवल चैट के आधार पर रिश्तों पर भरोसा न करें.
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं.
यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों में सतर्कता बेहद जरूरी है।.थोड़ी-सी सावधानी आपको आर्थिक नुकसान और मानसिक तनाव से बचा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



