चैन स्नेचिंग के आरोप में दुलेश्वर गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी, ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र झपटकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

Duleshwar arrested on charges of chain snatching the accused has been to jail earlier as well the miscreant escaped after snatching a woman mangalsutra from the train

चैन स्नेचिंग के आरोप में दुलेश्वर गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी, ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र झपटकर बदमाश फरार, जांच में जुटी पुलिस

चैन स्नेचिंग के आरोप में दुलेश्वर गिरफ्तार, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में चैन स्नेचिंग मामला सामने आया है. जहां आरोपी महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है. अभी वह जमानत पर बाहर था. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरभाठा निवासी बरातुराम साहू ने फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 अक्टूबर को उसकी मां अपने बड़े बेटे के घर जा रही थी. इस दौरान गांव का दुलेश्वर उर्फ मोनू यदु आया और उसकी मां के गले में पहने माला से दो नग सोने की पत्ती को झपट कर फरार हो गया. घटना की शिकायत के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुट गई.
पुलिस ने आरोपी के ठिकानों में दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. वह अभी जमानत पर जेल से बाहर आया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ट्रेन से महिला का मंगलसूत्र व चेन झपटकर भागा बदमाश

गोंडा : गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से परिवार के साथ सफ़र कर रही महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन लेकर उचक्का भाग गया. पीड़िता ने गोंडा आरपीएफ को प्रार्थनापत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है.
गोरखपुर से बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफ़र कर रहे उमाकांत ओझा और श्रेया ओझा ने आरपीएफ गोंडा को बताया कि बभनान रेलवे स्टेशन पर गोरखधाम एक्सप्रेस खड़ी थी. तभी बाहर से एक युवक ने पानी की बोतल आगे बढ़ाकर दूसरी सीट पर बैठे व्यक्ति को देने के लिए कहा. श्रेया जैसे ही पानी की बोतल लेने के लिए झुकी. बाहर से बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र झपट लिया और स्टेशन के मेनगेट की तरफ भाग गया.
आरपीएफ के प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल आरपीएफ बस्ती का क्षेत्र है. आरपीएफ बस्ती को खबर दे दी गई है. वहीं आरपीएफ बस्ती के प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान की टीम लगाई गई है. जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb