प्राइवेट स्कूल संचालक से 1 लाख की मांग, ACB ने मारा छापा, DEO ऑफिस में RTE प्रभारी अरुण दुबे 50 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ACB raid against bribe taker RTE in-charge Arun Dubey arrested red handed while taking bribe of Rs 50 thousand in DEO office
सारंगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में पदस्थ RTE (शिक्षा का अधिकार) प्रभारी अरुण दुबे को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई शुक्रवार दोपहर 3 बजे के आसपास हुई जब बिलासपुर ACB की टीम ने जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में दबिश दी.
बिलासपुर ACB के ई. निरीक्षक केशवनारायण आदित्य के मुताबिक निजी स्कूल एसोसिएशन संघ के उपाध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अरुण दुबे, जो कि RTE फाइलों को आगे बढ़ाने का काम देखते हैं. उन्होंने फाइल के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी. शिकायत के मुताबिक RTE के तहत 1 लाख से कम की रकम वाली फाइलों के लिए 3000/- और 1 लाख से ज्यादा की बिल वाली फाइल के लिए 5000/- रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. इस तरह कुल 44 फाइलों पर 2,16,000 रुपये की अवैध मांग की गई थी.
शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने शुक्रवार दोपहर जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में दबिश दी और कार्यालय में पदस्थ RTE प्रभारी अरुण दुबे को 50,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया.
आरोपी प्राइवेट स्कूल मेनेजमेन्ट एसोसिएशन, जिला सारंगढ-बिलाईगढ का जिला उपाध्यक्ष है. RTE प्रभारी अरुण दुबे ने निजी स्कूलों से काम करवाने के बदले पैसे की मांग की थी. उन्होंने निजी स्कूल संचालकों से RTE फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए मोटी रकम की मांग की. एक लाख रुपये से नीचे की फाइल के लिए 3 हजार और एक लाख रुपये से ऊपर की फाइल के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी.
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. यह कार्रवाई यह दर्शाती है कि ACB भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त है और किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



