दो लड़कियों में हुआ प्रेम, परिजनों ने शादी से किया इंकार, फांसी के फंदे पर लटकी मिली दोनों लड़कियों की लाश, खुदकुशी या कत्ल? जांच में जुटी पुलिस
Two girls fell in love, family refused to let them marry, bodies of two girls found hanging, suicide or murder? Police busy investigating
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर रात दुलारदाई डोंगरी में दो लड़कियों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शवों की पहचान कुमारी जागृति विश्वकर्मा और कुमारी आरती विश्वकर्मा के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव और बीजेपार के बीच स्थित दुलारदाई डोंगरी में 31 दिसम्बर की रात दो अज्ञात लड़कियों की लाश फांसी के फंदे में लटका मिली थी.
इस मामले की खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात शवों को पोस्टमार्टम के लिए मामले की जांच कर रही थी. जांच के दौरान दो अज्ञात लोग पेंड़ पर स्कार्फ का फंदा बनाकर फांसी में लटक कर आत्महत्या कर लिये हैं। शव पुरी तरह से सड़ी- गली अवस्था में होने से शव की पहचान नहीं हो पा रही थी और शव कंकाल मे तब्दील हो गया था। दोनों पैंट शर्ट पहने हुए थे. पुलिस ने हुलिये के आधार पर अपनी जांच शुरु की और गुम इंसानों के मामले तलाश किये गए. तो बीते 23 अक्तूबर को डोंगरगांव के आमगांव निवासी कुमारी जागृति विश्वकर्मा और डोंगरगांव के ही पांगारी निवासी कुमारी आरती विश्वकर्मा के लापता होने से शव का हुलिया मिलान किया गया.
जिसके बाद उनके परिजनों के द्वारा पहचान कराया गया. दोनों की मौत किस हालात में हुई पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां नाबालिग थी और उनके के बीच गहरा प्रेम संबंध था. दोनों आपस में समलैंगिक शादी करना चाहती थी. लेकिन परिजन उनके खिलाफ थे. इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि इस तरह की जानकारी सामने आई है. मामाले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



