नदी में कूदकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, दो अधिकारीयों के खिलाफ लगा परेशान करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Youth commits suicide by jumping into river suicide note recovered two officers accused of harassing police engaged in investigation
दुर्ग : दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक युवक ने शिवनाथ नदी में कूद कर खुदकुशी कर ली. खबर पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मिलकर युवक के शव को बाहर निकालवाया. वहीं पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटना दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरछेड़ी की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार रात मृतक रवि राज रंधावा उम्र 48 साल निवासी दीपक नगर दुर्ग ने ब्रिज से छलांग लगाई. सोमवार सुबह SDRF की टीम ने नदी से उसका शव बरामद किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. युवक की कार नम्बर CG07 A 0550 और सुसाइड नोट घटनास्थल पर मिले हैं.
युवक ने बाकायदा सुसाइडल नोट भी छोड़ा है. जिसमें हल्दीराम और एसएस फूड प्रोडक्ट लिमिटेड के साहब के नाम सुसाइडल नोट लिखा गया है. सुसाइड और नोट में लिखा है कि दोनों ही साहब मुझे परेशान कर रहे हैं और इस वजह से मैं खुदकुशी कर रहा हूं. सने लिखा कि दोनों ने उसका हिसाब नहीं बनाया. जिससे वह इस कदम को उठाने के लिए मजबूर हुआ.
उसने अपील की कि उसका पुराना हिसाब किया जाए और पैसा उसके परिवार को दिया जाए. साथ ही परिवार को परेशान न करने की गुहार लगाई. मृतक ने यह भी लिखा है कि सुमित, सचिन और ZSM सर को इसकी जानकारी थी.
SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार रात 11-12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि पीपरछेड़ी ब्रिज के ऊपर एक लावारिश कार खड़ी है. और किसी युवक ने ब्रिज से शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी की है. SDRF की टीम वहां पहुंचकर नदी में तैर कर शव को बाहर निकाला. पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



