छत्तीसगढ़ में फिर पकड़े गए नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपी, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Three accused were caught again in Chhattisgarh for extorting money by posing as fake police. Police arrested all the three accused and sent them to jail.

छत्तीसगढ़ में फिर पकड़े गए नकली पुलिस बनकर अवैध वसूली करते तीन आरोपी, तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर/आरंग : थाना आरंग पुलिस ने नकली पुलिस बनकर हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने स्कार्पियो वाहन, वर्दी और वसूली की गई रकम को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रमेश साहू ने 31 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 दिसंबर 2024 को अपने साथी रविशंकर रजक के साथ हाईवा नम्बर CG25 P 6533 और CG22 AE 9875 से रेत लाने मोहकम रेत घाट गया था. जहां से वापस आते समय रात करीब 2 बजे चरण ढाबा समोदा के पास एक स्कार्पियो नम्बर CG04 NK 7043 जिसमे सायरन और बत्ती लगा था. तीन व्यक्ति थे जिसके द्वारा हाईवा गाडी को रोककर अपने आपको पुलिस बताकर वाहन का कागजात रायल्टी मागे जिसे नहीं देने पर गाड़ी को जब्त करने की धमकी देते हुए एक-एक हजार रुपये दो नही तो तुम लोगो को गाड़ी के साथ अंदर कर देंगे. कहकर धमकी दिया. उनसे नाम पुछने पर प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे बताया. जिन्हे एक-एक हजार रुपये दिये हैं.
इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 854/2024 धारा 308(2), 205, 3(5) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान प्रार्थी द्वारा बताए गए व्यक्ति का नाम और वाहन का नम्बर पतासाजी कर आरोपी प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर बयान लेने पर जुर्म करना कबूल किया और पीएसओ द्वारा पहनी जाने वाली नीली सफारी वर्दी और स्कार्पियो वाहन नम्बर CG04 NK 7043 जिसमे सायरन और बत्ती लगा हुआ और एक-एक हजार रुपये को पेश करने पर विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया. आरोपी प्रवीण चन्द्राकर, भागवत वैष्णव और निखिल कुमार बाघमारे को 1 जनवरी 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमांड में रवाना किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01 प्रवीण चन्द्राकर पिता अर्जुन चन्द्राकर उम्र 24 साल साकिन जामगांव आर थाना जामगांव जिला दुर्ग हाल काठाडीह रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर छग
02 भागवत वैष्णव पिता किसुन दास वैष्णव उम्र 35 साल साकिन छिलपावन झलप थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल पुराना धमतरी रोड डुण्डा थाना मुजगहन जिला रायपुर छग
03 निखिल कुमार बाधमारे पिता सेन सुरेन्द्र सिंह बाधमारे उम्र 23 साल साकिन दुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुन्द हाल बैरन बजार थाना कोतवाली जिला रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI