भिलाई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी मेटाडोर को मारी जोरदार टक्कर, 2 नाबालिग लड़कों की मौके पर मौत, एक घायल
Tragic accident in Bhilai, high speed bike rider hit a parked matador, 2 minor boys died on the spot, one injured
दुर्ग/भिलाई : एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने लोगों की जान ले ली. भिलाई में एक खड़ी मेटाडोर से बाइक टकरा गई, इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा नेशनल हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच भिलाई पावर हाउस स्टेशन के सामने हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए भिलाई पावर हाउस स्टेशन के सामने सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से बाइक सवार टकरा गए. जिससे इस हादसे में दो नाबालिग बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे नाबालिग को गंभीर चोटें आईं. साथ ही सामने से आ रहे एक बुजुर्ग भी इस हादसे में घायल हो गए. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मृतकों में गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ उम्र 17 साल और हर्ष मेश्राम उम्र 16 साल शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान उम्र 16 साल घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.
हादसा इतनी तेजी से हुआ कि बाइक सवारों को कुछ समझ में नहीं आया. मेटाडोर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



