कबाड़ी ललित साहू से सांठगांठ के खुलासे के बाद एसपी ने लिया सख्त एक्शन, आरक्षक रिंकू सोनी को किया सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप
After the revelation of collusion with scrap dealer Lalit Sahu, SP took strict action, suspended constable Rinku Soni, created a stir in the department
दुर्ग : एसपी ने एसीसीयू क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को ललित कबाड़ी और उसके बेटे से सांठगांठ कर पुलिस की रेड की जानकारी देने के मामले में सस्पेंड कर दिया है. उन्हें आरक्षक के बारे में जानकारी मिली थी. जब उन्होंने जांच की शिकायत की पुष्टि हुई और फिर एसपी ने कार्रवाई की है.
दुर्ग एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक ललित साहू उर्फ ललित कबाड़ी और उसका बेटा प्रेम साहू जिले में बड़ा कबाड़ का अवैध कारोबार करते हैं. उनके गोडाउन में ट्रक और अन्य गाड़ियां तक काटी जाती हैं. इसकी पुष्टि कई बार पुलिस की रेड से हो चुकी है और ललित और प्रेम साहू इसको लेकर जेल भी जा चुके हैं.
पिछले महीने एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने छावनी सीएसपी और उस सरकल के टीआई और उनकी टीम के साथ भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया में प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था. वहां पुलिस को बड़े पैमाने पर गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स मिले थे. जब उन गाड़ियों की एनओसी और बिक्रीनामा मांगा गया तो प्रेम साहू नहीं दे पाया. इसके बाद पुलिस ने सारा माल जब्त किया और प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
जांच के दौरान पता चला कि प्रेम साहू को पुलिस की रेड की जानकारी लग चुकी थी. वो काफी बड़ी तादाद में कबाड़ वहां से निकाल चुका था. कम समय होने की वजह से काफी सामान वहीं छोड़कर भाग गया था.
एसपी के निर्देश पर सीएसपी छावनी ने आरक्षक के मोबाइल और ललित कबाड़ी के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक करने के साथ मोबाइल फोन की जांच करवाई. इसमें ललित कबाड़ी और उसके बेटे के मोबाइल में आरक्षक रिंकू साहू का नंबर सेव मिला. वहीं छापेमारी के दौरान और उससे पहले और बाद में ललित से बातचीत के भी सबूत मिले. इसके साथ ही यह भी सबूत मिला कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच वाट्सअप में बातचीत होती थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बता दें कि पुरानी भिलाई 3 पुलिस ने आर.एस.स्टील यार्ड में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया तथा. कबाड़ में ट्रकों की अवैध कटिंग किया जा रहा था .मौके से एक कटा हुआ ट्रक डाला और 4 अन्य ट्रक, 4 केबिन और अन्य ट्रक के पार्टस सहित करीब 20 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई थी.
उमदा जरवाब रोड पर प्रेम साहू पिता ललित साहू के द्वारा आर.एस.स्टील गार्ड में अवैध तरीके से कबाड़ में कटिंग के लिए एक संग्रह किया गया है. इससे पहले भी कुछ ट्रकों की कटिंग किए जाने की खबर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी), हरीश पाटिल व परि. भा.पु.से. राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय और उप निरीक्षक योगेश्वर वर्मा, थाना पुरानी भिलाई की टीम द्वारा एक साथ आर.एस. स्टील यार्ड में दबिश दी गई थी.
आर.एस. स्टील यार्ड में एक ट्रक नम्बर CG04 HR 4551 के डाला को गैस कटर के द्वारा काटा जा रहा था और तीन अन्य ट्रक भी कटिंग के लिये रखे गये थे. यार्ड में पहले से मौजूद एक टैंकर बाहन की टंकी थी. जिसे पहले ही वहां से काटकर अलग कर लिया गया था. कबाड़ व्यवसायी प्रेम साहू को तलब कर कबाड़ रखने और वाहन कटिंग के बारे में वैध लायसंस और दस्तावेज की मांग की गई. जिसे देने पर वह नाकाम रहा और यह बताया कि उसके पिता ललित साहू के कबाड़ व्यवसाय के लायसेंस पर वह यह काम करता है.
पुलिस को शक होने पर उक्त कटे हुए ट्रक के CG04HR 4551 के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि यह वाहन भाटापारा जिला बलौदा बाजार निवासी विक्रमजीत सिंह बाली का है. विक्रमजीत सिंह बाली द्वारा उक्त वाहन को फौजी नगर जामुल निकसी रविदास मानिकपुरी को 9,00,000/- रुपये में बेचना बताया. जिसका 4,00,000/- रुपये रकम ले चुका था लेकिन 1,00,000/- लाख रुपये बाकी था. बाकी 4,00,000/- रुपये रविदास मानिकपुरी के द्वारा फाइनेन्स कराया गया था. उक्त वाहन का स्वामित्व भी हस्तांतरित नहीं हुआ था. इसी बीच रविदास मानिकपुरी द्वारा ट्रक को प्रेम साहू के यार्ड में कटिंग के लिये छोड़ दिया गया था.
उक्त घटना कम के बारे में थाना पुरानी भिलाई में प्रार्थी विक्रमजीत सिंह बाली की रिपोर्ट पर अपराच क्रमांक 49/2025 बारा 316, 317(4), 324(5) बीएनएस कायम कर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर अदालत के सामने पेश किया गया था.
नाम आरोपी
1. प्रेम साहू पिता ललित साहू उम्र 32 साल
2. ललित साहू पिता स्व जीवन लाल साहू उम्र 54 साल साकिनान आर्य नगर कोहका, रिलायंस टायर के पास थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ.ग.)
3. रविदास मानिकपुरी पिता आधार दास मानिकपुरी उम्र 31 वर्ष निवासी फौजी नगर जामुल, जिला दुर्ग (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



