दुल्हन से मिलने जाते समय सैफ अली खान का हमलावर समझकर हिरासत में आया आकाश कनौजिया, बोला- पुलिस की वजह से टूटी शादी, नौकरी भी गई

Akash Kanojia, who was arrested after being mistaken for Saif Ali Khan's attacker while going to meet the bride, said- marriage broke due to police, job also got lost

दुल्हन से मिलने जाते समय सैफ अली खान का हमलावर समझकर हिरासत में आया आकाश कनौजिया, बोला- पुलिस की वजह से टूटी शादी, नौकरी भी गई

बॉलीवुड एक्टर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में शक की बिना पर छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हिरासत में लिए गए शख्स आकाश कनौजिया का दर्द छलका है. उन्होंने इंसाफ की मांग की है. आकाश ने कहा कि मुंबई पुलिस की एक गलती की वजह से मेरी जिंदगी ही तबाह हो गई है. उसके पास कोई नौकरी नहीं है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है.
बता दें कि 15-16 जनवरी की दरमियानी रात मुंबई के बांद्रा इलाके में सतगुरु शरण में 12वीं मंजिल पर स्थित अभिनेता सैफ अली खान के बगले में लूटपाट की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर कई बार चाकू से वार किया था. नाजुक हालत में सैफ का लीलावती अस्पताल में इलाज चला.
पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद आकाश कनौजिया ने कहा कि जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरु कीं और दावा किया कि मैं इस मामले में मुख्य संदिग्ध हूं. मेंरा परिवार हैरान रह गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए. मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. वे यह गौर करने में नाकाम रहे कि मेरी मूंछें थीं और अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की मूंछें भी नहीं थीं.
उन्होंने दावा किया.घटना के बाद मुझे पुलिस से फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं. जब मैंने उन्हें बताया कि मैं घर पर हूं. तो फोन काट दिया गया. मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था. तभी मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया और फिर रायपुर ले जाया गया. वहां पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने मेरे साथ मारपीट भी की.
आकाश कनौजिया ने कहा कि रिहा होने के बाद उनकी मां ने उन्हें घर आने के लिए कहा. लेकिन उसके बाद से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई है. उन्होंने कहा कि “जब मैंने अपने नियोक्ता को फोन किया तो उन्होंने मुझे काम पर न आने के लिए कहा. उन्होंने मेरी बात सुनने से ही इंकार कर दिया. इसके बाद मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी होने वाली दुल्हन के परिवार ने मेरी हिरासत के बाद शादी की बातचीत को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है.
कनौजिया ने कहा कि लंबे समय तक इलाज के बाद उनके भाई की मौत हो गई. जिसकी वजह से उनके परिवार को विरार में अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड की एक चॉल में शिफ्ट होना पड़ा. अब मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी मांगने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि उनके साथ जो हुआ. उसकी वजह से मैंने अपना सब कुछ गंवा दिया है.
कनौजिया ने कहा कि मेरी किस्मत अच्छी थी कि 
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर असली आरोपी  को पकड़ लिया गया.वरना कौन जानता है शायद मुझे ही मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया जाता. अब मुझे इंसाफ चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI