छुट्टियां मनाने नैनीताल गया दुर्ग का युवक, एयरफोर्स के जवान प्रिंसराज यादव की नदी में डूबने से मौत, दो साल पहले लगी नौकरी, पसरा मातम
A youth from Durg went to Nainital for holidays, Air Force soldier Princeraj Yadav died after drowning in the river, got the job two years ago, mourning spreads
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक युवा एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की नैनीताल में कलसा नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई. दो साल पहले ही उनकी पठानकोट, पंजाब में भारतीय वायुसेना में नौकरी लगी थी. यह हादसा गुरुवार को तब हुआ, जब वह अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गए थे
मिली जानकारी के मुताबिक दो साल पहले ही प्रिंसराज यादव की पठानकोट पंजाब में एयर-फोर्स में नौकरी लगी थी. गुरुवार को नैनीताल के पास परिताल से करीब 2 किमी पहले मुसाताल में नहाते वक्त एयरफोर्स के 2 जवान डूब गए. बताया जाता है कि एयरफोर्स में तैनात 4 दोस्त नैनीताल घूमने आए थे. प्रिंस कुमार उम्र 22 साल निवासी बिहार, साहिल कुमार उम्र 23 साल अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह उम्र 25 साल और बृजेन्द्र उम्र 25 साल गुरुवार सुबह करीब 12 बजे मुसाताल पहुंचे.
उनके साथ चार युवतियां भी मौजूद थीं. सभी युवक-युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुके और दो युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए. भारी बरसात के चलते नदी का जल स्तर और बहाव बहुत ज्यादा था. जिसमे प्रिंस कुमार और साहिल कुमार दोनों जवान डूब गए. साथियों ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका. खबर मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची. मुक्तेश्वर व भीमताल पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. जिसके तहत दोनों शव बरामद किए गए. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.
प्रिंस कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और दो साल पहले ही उनकी भारतीय वायुसेना में नौकरी लगी थी। पठानकोट में तैनात प्रिंस अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आए थे. लेकिन यह यात्रा उनके लिए अंतिम साबित हुई. इस हादसे ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



