छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, नशे में धुत युवक ने सड़क पर दौड़ाई कार, 2 की मौत, तीन घायल, आरोपी चालक को गिरफ्तार
Heartbreaking road accident in Chhattisgarh, drunk youth drove car on the road, 2 dead, 3 injured, accused driver arrested
कोरबा : कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था. उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई. पुलिस ने आरोपी चालक ढोढ़ीपारा का निवासी व सीएसईबी कर्मचारी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. इसके बाद उसने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया. फिर भी उसकी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने सामने से आ रही एक और बाइक को टक्कर मारी. जिसे वह करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा.
इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की. जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया. हादसे में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.पथरीपारा निवासी मोहम्मद इसराइल उम्र 75 साल और आईटीआई निवासी छोटे लाल साहनी उम्र 21 साल की इलाज के दौरान मौत हो गई. घायलों का इलाज जारी है. कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



