आस्था पर हमले का खुलासा, कबीरधाम पुलिस ने आरोपी कैलाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, मंदिर में चोरी की कांसे के सामान और नगद रकम बरामद
Attack on faith exposed: Kabir-dham police arrested the accused, Kailash, and put him behind bars; stolen bronze items and cash recovered from the temple.
कबीरधाम : कबीरधाम जिला में थाना पण्डरिया पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में आरोपी शेरा उर्फ कैलाश चंद्रवंशी उम्र 25 साल निवासी कंझेटा, थाना पाण्डातराई को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी से मंदिर में चोरी की कांसे के सामान और नगद रकम बरामद किया है. आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना पण्डरिया में श्री राम जानकी मंदिर रौहा पण्डरिया से चांदी और कांसे की सामग्री चोरी होने पर अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 331(4), 305A बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की गई. वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी के पता तलाश के लिए अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया. साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली खबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कबीरधाम क्षेत्र से पकड़ा.
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया. उसकी निशानदेही पर 2 कांसे की थाली, 1 कांसे की घंटी, 1 प्लेट, 2 कांसे की कटोरी, 1 कांसे का दिया, घटना के समय पहने कपड़े और गमछा और 2,200 रुपये नगद बरामद किए गए.
पूछताछ में आरोपी ने रेवाबंध तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर, कबीरधाम से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी कबूल की है. आरोपी द्वारा मुकुट को टुकड़ों में तोड़कर रास्ते पर चलने वाले राहगीरों को बेचने की जानकारी दी गई. जिसके बारे में थाना सिटी कोतवाली कबीरधाम को सूचना प्रेषित की गई. और वैधानिक कार्यवाही किया गया.
थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
आरोपी
शेरा उर्फ कैलाश चंद्रवंशी उम्र 25 साल निवासी कंझेटा, थाना पाण्डातराई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



