छत्तीसगढ़ में सामाजिक क्रांति, गांवों में शराबबंदी लागू, नियम तोड़ने पर 50,000 तक का जुर्माना, पीने और बेचने पर लगाई पाबन्दी
Social revolution in Chhattisgarh, liquor ban implemented in villages, fine up to Rs 50,000 for breaking the rules, ban on drinking and selling liquor
राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के कई गांवों ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए शराबबंदी लागू की है. इस पहल ने न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं.
छत्तीसगढ़ के कई गांवों में शराबबंदी लागू की गई है. यह बंदी सामाजिक स्तर पर की गई है. इस बंदी से सरकार और प्रशासन का कोई लेना देना नहीं. माना जा रहा है कि ग्रामीणों की इस पहल से पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की नई उम्मीद जग गई है. दरअसल राजनांदगांव जिले के कई गांवों में शराबबंदी लागू की गई है. बताया जा रहा है कि गांव के बिगड़ते माहौल के कारण ग्रामीणों ने यह फैसला लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक भरेगांव, आरला और मोखला गांवों में शुरु हुई शराबबंदी की पहल के बाद अब सुरगी, मोहड़ और माथलडबरी जैसे आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भी सख्त कदम उठाया है. बताया जा रहा है कि अब ग्रामीण शराब से पूरी आजादी चाहते हैं. उनका कहना है कि शराब की वजह से गांव का माहौल आए दिन खराब हो रहा है. इस वजह से सामाजिक स्तर पर ये फैसला लिया गया है.
ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सीमा शराब पीना और बेचना, दोनों मना है. अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो सामाजिक स्तर पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. यही वजह है कि इन गांवों में जगह-जगह पर बैनर-पोस्टर भी लगाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा हुआ है कि सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर 10 हजार आर्थिक दंड और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले खैरागढ़ जिले के कई गांवों में भी शराबबंदी लागू करने का फैसला लिया गया था. यहां भी सामाजिक स्तर पर ही लागू किया गया है. खपरी दरबार गांव के ग्रामीणों का कहना था कि इस फैसले का मकसद गांव को नशामुक्त और महिलाओं और बच्चों को शराब के दुष्प्रभावों से बचाना है. इस गांव में नियम तोड़ने वाले पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं अगर अवैध शराब की खबर कोई देता है तो उसे 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. अगर कोई बार-बार नियम तोड़ता है तो उसे सामाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



