20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल टेमरी रंगे हाथों गिरफ्तार, ऋण पुस्तिका के एवज में मांगे 90 हजार
Patwari Chinmay Agarwal and Kotwar Bhushan Lal Temri arrested red handed while taking a bribe of 20 thousand, demanded 90 thousand in exchange for loan book
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एसीबी ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया बताया जा रहा है कि जमीन के एक मामले में 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी. जिसमें से पेशगी के तौर पर 20 हजार रुपये लेते हुए आरोपियों को पकड़ा गया. ये पूरा मामला दुर्ग के पाटन क्षेत्र के रानी तराई का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन जिला दुर्ग की माता के नाम पर ग्राम सुरपा, पाटन में खेती की जमीन खरीदी गयी थी. जमीन के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार की मांग की. पटवारी से काफी मान मनौव्वल के बाद 70000 रुपए लेने पर राजी हुआ.
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था. जिसके बाद मामले की शिकायत आवेदक ने एसीबी को कर दी. प्लान के मुताबिक प्रार्थी 20 हजार लेकर पटवारी के पास पहुंचा. उसी दौरान जैसे ही पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल टेमरी ने 20 हजार रुपये लिया. इसी दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



