बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में दोस्तों ने दोस्त का सिर ईंट से कुचलकर की हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

During a birthday party, drunk friends killed their friend by crushing his head with a brick, 4 arrested including a minor, search for absconding accused continues

बर्थडे पार्टी के दौरान शराब के नशे में दोस्तों ने दोस्त का सिर ईंट से कुचलकर की हत्या, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

दुर्ग : दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन की पार्टी मातम में बदल गई. जब शराब के नशे में हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. दोस्तों ने ही अपने दोस्त का सिर सीमेंट की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी. नेवई पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर एक नाबालिग समेत 4 आरोपियों को पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रोशन कुमार ठाकुर उर्फ बेंदरा उम्र 48 साल के प्रार्थी का बेटा 8 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त (नाबालिग) की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा. तो उसके पिता प्रेमुराम ठाकुर उसे ढूंढने निकले.  स्टेशन मरोदा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उन्होंने रोशन को खून से लथपथ मृत हालत में पाया. उसका सिर किसी भारी वस्तु से कुचला गया था.
पिता की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरु की. पुलिस ने पार्टी में शामिल आकाश कुमार प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तो उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया. आकाश ने बताया कि 8 सितंबर की रात वे सभी दोस्त बर्थडे मनाने के लिए स्कूल ग्राउंड में इकट्ठा हुए थे. केक काटने के बाद सभी ने चबूतरे पर बैठकर शराब पी.
रात करीब 11:30 बजे मृतक रोशन ठाकुर ने अचानक बर्थडे बॉय (नाबालिग) को “बर्थडे बम दूंगा, मारूंगा” कहकर पीटना शुरु कर दिया. जब अन्य दोस्तों ने उसे रोका, तो वह नाबालिग को गिराकर मारने लगा. इसके बाद नाबालिग और अन्य दोस्तों ने मिलकर रोशन की पिटाई कर दी. इस पर रोशन ने गुस्से में नाबालिग को दौड़ा लिया.
आकाश प्रसाद और नाबालिग ने मिलकर रोशन को मैदान के गेट के पास झाड़ियों तक दौड़ाकर पकड़ लिया. वहीं गिरने पर दोनों ने पहले उसे मुक्कों से मारा और फिर पास में पड़ी सीमेंट की ईंट उठाकर पहले नाबालिग ने और फिर आकाश ने रोशन के सिर पर कई वार किया. जिससे उसका सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद सभी आरोपी डरकर वहां से भाग गए.
पुलिस ने आरोपी आकाश प्रसाद के बयान के आधार पर दबिश देकर धनुष सेटठी उर्फ धन्नू उम्र 20 साल, अभिषेक पासवान उम्र 25 साल और मुख्य आरोपी आकाश प्रसाद उम्र 18 साल को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक नाबालिग बालक को भी हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया. इस मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है. जिसकी तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t