मां की मौत का सदमा न सह पाया बेटा, कफन से बनाया फंदा और बेटे ने कर ली खुदकुशी, दो मौतों से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
The son could not bear the shock of his mother's death, he made a noose out of the shroud and committed suicide, the family was devastated by the two deaths
धमतरी/सिहावा : धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम पाइकभाठा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां की मौत का गम बेटे से सहा नहीं गया और उसने अपनी ही मां के कफन के कपड़े को फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के रहने वाले लेखराम ध्रुव उम्र 30 साल ने मंगलवार की शाम अपने खेत के पास स्थित एक पेड़ में फांसी लगा ली. ग्रामीणों की नजर पड़ते ही घटना की खबर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की मां का निधन सिर्फ 10 दिन पहले हुआ था. मां की मौत के बाद से ही लेखराम गहरे सदमे में था और ज्यादा लोगों से बातचीत भी नहीं करता था. शक है कि इसी सदमे के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा.
थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है. आत्महत्या के असल वजह का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



