सहकारी समिति में सबसे बड़ा घोटाला, 32 लाख का 1063.20 क्विंटल धान गबन, पुलिस ने आरोपी चंदनसिंह राजपूत को किया गिरफ्तार

Biggest scam in cooperative society, 1063.20 quintals of paddy worth 32 lakhs embezzled, police arrested accused Chandan Singh Rajput

सहकारी समिति में सबसे बड़ा घोटाला, 32 लाख का 1063.20 क्विंटल धान गबन, पुलिस ने आरोपी चंदनसिंह राजपूत को किया गिरफ्तार

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखण्ड के अंतिम छोर में बसा झाखरपारा सहकारी समिति में धान का सबसे बड़ा घोटाला के आरोपी चंदनसिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितम्बर 2025 को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा पंजीयन क्रमांक 1619, शाखा देवभोग से प्राधिकृत अधिकारी पदुलोचन जगत द्वारा थाना देवभोग को लिखित शिकायत किया.
शिकायत के मुताबिक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित झाखरपारा के धान उपार्जन केन्द्र झाखरपारा में प्रभारी समिति प्रबंधक दैनिक वेतनभोगी चंदनसिंह राजपूत द्वारा कुल 1063.20 क्विंटल धान जिसकी अनुमानित कीमत 32,95,920 रुपये हैं का गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई गई.
समिति द्वारा जांच में पाया गया था कि ऑनलाइन रिपोर्ट मुताबिक बाकी 2708.56 क्विंटल धान दर्शित था. जिसका भौतिक सत्यापन उपार्जन केन्द्र झाखरपारा में किया गया जिसमें 1363.20 क्विंटल धान कम पाया गया.
पूछताछ पर आरोपी चंदनसिंह राजपूत ने कमी काबुल कर आंशिक रुप से 300 क्विंटल धान की भरपाई की. लेकिन बाकी 1063.20 क्विंटल धान (कीमत करीब 32,95,920 रुपये) की भरपाई अब तक नहीं की.
इसके बारे में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला गरियाबंद और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नोडल कार्यालय गरियाबंद ने आरोपी चंदनसिंह राजपूत के खिलाफ आवेदन पेश करने के लिए प्रदुलोचन थाना देवभोग को भेजा. इस आवेदन के बाद आरोपी के खिलाफ थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 251/25 धारा 318(2),316(5) भारतीय न्याय सहिता के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी चंदनसिंह राजपूत पिता बनोराम राजपूत उम्र 38 साल निवासी तेतलखुटी थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छग) के द्वारा 1063.20 क्विंटल धान (कीमत करीब 32,95,920 रुपये) का गबन करना कबूल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
चंदनसिंह राजपूत पिता बनोराम राजपूत उम्र 38 साल निवासी तेतलखुटी थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छग),
प्रभारी समिति प्रबंधक (दैनिक वेतनभोगी) धान उपार्जन केन्द्र झाखरपारा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t