आठ महीने पुराने अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दारु के पैसे के लिए हत्या, धंधे का पार्टनर निकला हत्यारा, आईजी के निर्देश पर फिर से खोली गई फाइल

Mystery of eight months old blind murder solved murder for liquor money business partner turns out to be the killer file reopened on instructions of IG

आठ महीने पुराने अंधे कत्ल की सुलझी गुत्थी, दारु के पैसे के लिए हत्या, धंधे का पार्टनर निकला हत्यारा, आईजी के निर्देश पर फिर से खोली गई फाइल

रायपर : आठ महीने पहले खरोरा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. आरोपी ने दारु के पैसों को लेकर हुये विवाद में मृतक की हत्या कर दी थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. जांच कर रही पुलिस को आरोपी का सुराग नहीं मिलाने पर ये मामला ठंडा होता जा रहा था. रायपुर रेंज में हुये पुराने क़त्ल की जानकारी जब आईजी अमरेश मिश्रा को हुई तो उन्होंने फिर से मामले की जांच के आदेश दिया.
एसएसपी संतोष सिंह ने आईजी के निर्देश पर एक टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा. पुलिस ने मामले में जांच शुरी की. इस दौरान पता चला कि ग्राम अछोली दैहानपारा निवासी मृतक का दारु के पैसे को लेकर रोहित यादव से विवाद चल रहा था. पुलिस ने इस खबर के बाद संदेही को पकड़ा और उससे कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने कत्ल करने की बात कबूल की.
दरअसल, 23 फरवरी को पीड़ितने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 फरवरी 2024 को शाम के समय अपने बाड़ी में था. शाम करीब 6-7 बजे बड़ा भाई और पिता टिफिन लेकर अपने खेत बाड़ी आये थे. रात 8 बजे मृतक खाना खाने बैठा. उसी समय प्रार्थी अपने बड़े भाई के साथ घर आ गया. दूसरे दिन 23 अक्टूबर को सुबह 7 बजे रोजाना की तरह खेत बाड़ी आया तो देखा कि मृतक खेत बाड़ी के अंदर खाट में चित पड़ा था. आवाज देने पर कोई जवाब नहीं दिया. कंबल हटाकर देखने पर मृतक के गले में गमछा बंधा हुआ सिर, मस्तक और कान के पास खून निकल रहा था.
पुलिस ने हत्या करने की रिपोर्ट पर जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया. विशेष टीम द्वारा बारीकी से जांच कराने पर पता चला कि मृतक का आरोपी रोहित यादव के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था.
पुलिस ने शक के आधार पर रोहित यादव को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना कबुल किया. आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ पार्टनरशीप में दारु बेचने का धंधा करते थे. करीब 70 से 80 हजार रुपये मृतक द्वारा आरोपी को नहीं दिया था. इसी को लेकर वाद-विवाद होते रहता था. घटना वाले दिन भी बहसबाजी मृतक के टपरी में हुई थी. इसी दौरान हवा भरने वाला पंप और बोल्डर पत्थर से कत्ल कर दिया था. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबुत पाए जाने विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पेश किया गया.
आरोपी 
रोहित यादव पिता जेठू यादव उम्र 21 साल ग्राम अछोली दयहान पारा थाना खरोरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb