नकली नोट खपाने की फिराक में घूम रहा आरोपी राजेश सोरी गिरफ्तार, 500-500 रुपये की 210 जाली करेंसी बरामद, बाइक जप्त, जांच में जुटी पुलिस
Accused Rajesh Sori who was roaming around trying to steal fake notes arrested 210 fake currencies of Rs 500 500 recovered bike seized police engaged in investigation
कोंडागांव : फरसगांव पुलिस ने 500-500 रुपये के कुल 1 लाख 5 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उआरोपी के कब्जे से कुल 210 नकली नोट बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुखबीर से खबर मिलीकि एक युवक नीले रंग के बिना नम्बर की पैशन प्रो मोटर सायकल में लाल रंग के पिठ्ठू बैग में 500-500 रुपये के नकली नोट रखकर बैग को पीट में टांग कर मोटर सायकल को चलाते हुये माकड़ी की तरफ से नकली नोट खपाने के लिए फरसगांव की तरफ आ रहा है.
इस खबर पर मामले की गंभीरतापूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव यदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान हमराह स्टाफ, गवाहों को साथ लेकर के ग्राम फरसगांव माकड़ी रोड़ में पासंगी पुलिया के आगे नाकेबंदी की गई.
कुछ देर बाद मुखबीर के बताए मुताबिक नील कलर का मोटर सायकल आता हुए दिखाई दिया. जिसे घेराबंदी कर रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश सोरी पिता बन्नूराम सोरी उम्र 32 साल जाति गोड निवासी गुहाबोरण्ड नयापारा का रहने वाला बताया.
जिसके कब्जे के पिट्ठु बैग की तलाशी लेने घर पर 500-500 रुपये के 2 बंडल 210 नोट कुल 1 लाख पांच हजार रुपये का नकली नोट बरामद हुआ. आरोपी के द्वारा 1 लाख पांच हजार रुपये के नकली नोट खपाने के नियत से परिवहन करने का पुख्ता सबूत पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये मौके पर ही गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 148/2024 धारा 179 बी.एन.एस. कायम कर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे थाना प्रभारी फरसगांव, सउनि, पिताबर कठार, प्र.आर मुपेन्द्र साहु, आरक्षक धनीराम सलाम, रतिराम मण्डावी की अहम भूमिका रही.
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोटों के निर्माण और प्रसार के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े नकली नोट निर्माण गिरोह का हिस्सा हो सकता है. मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संबंधित व्यक्तियों की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



