नाबालिग को भगाकर ले गया मुंबई, बार-बार करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने फरार आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बालिका बरामद
He kidnapped a minor girl and took her to Mumbai, repeatedly raping her. Police arrested the absconding accused Naveen and sent him to jail. The girl was recovered.
राजनांदगांव/मोहला-मानपुर : नाबालिग के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. खड़गांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक नवीन कुमार मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. यह मामला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के परिजनों ने 30 जुलाई को खड़गांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी को कोई अज्ञात युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी और पता चला कि मोहला-मानपुर जिले के ग्राम भैंसबोड़ निवासी नवीन कुमार मांझी इस घटना के पीछे है.
काफी दिनों से फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी. इसी बीच 19 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी अपने घर भैंसबोड़ में मौजूद है. पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी उसके कब्जे से बरामद कर लिया.
अदालत के सामने दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले राजनांदगांव और फिर ट्रेन से मुंबई ले गया. वहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर दोनों रहे. जहां आरोपी लगातार उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा.
खड़गांव पुलिस ने आरोपी भैंसबोड निवासी नवीन कुमार मांझी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
आरोपी
नवीन कुमार मांझी पिता प्रताप सिंह मांझी उम्र 19 साल निवासी भैंसबोड, थाना मोहला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



