पड़ोसी से लड़ाई कर रहे युवक ने समझाने गए बड़े भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, सांस नली कटने से मौत, आरोपी जितेश गिरफ्तार
A young man fighting with a neighbor stabbed his elder brother who went to pacify him, causing his death due to a severed windpipe. Accused Jitesh arrested.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नैला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नैला भाठापारा में रविवार सुबह आपसी विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी. नैला चौकी पुलिस ने वारदात के चंद घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी नैला भाठापारा का अपने छोटे भाई जितेश सूर्यवंशी उर्फ भन्नी उम्र 19 साल से पड़ोसी से विवाद हो गया था. विवाद के दौरान बड़ा भाई आ गया. जितेश ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई से कहा कि ‘‘तुम यहां से चले जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा’’ और विवाद इतना बढ़ गया कि जितेंद्र घर से सब्जी काटने वाला चाकू ले आया. और चाकू से गले पर वार कर दिया. हमले में मुकेश गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा.
मुकेश के गले से तेजी से खून बहने लगा। आनन-फानन में मुकेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. हत्या जैसे गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देश पर एफएसएल टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई. नैला चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को पकड़ लिया.
पूछताछ में आरोपित जितेश सूर्यवंशी ने अपना जुर्म कबूल किया. जिसके बाद उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर चौकी प्रभारी नैला, सउनि शेख सफी उल्लाह, प्रधान आरक्षक जगदीश अजय, भीम श्रीवास, सतीष राणा सहित महिला आरक्षक निरमा टोप्पो और अन्य पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



