नेशनल हाईवे 130C पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, गांव में शोक की लहर

Horrific road accident on National Highway 130C: speeding truck collides with vehicle; one youth killed, another critically injured and hospitalized; treatment underway; wave of grief in the village.

नेशनल हाईवे 130C पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर, अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी, गांव में शोक की लहर

गरियाबंद/मैनपुर : नेशनल हाईवे 130C पर एक बार फिर  तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. ट्र्क की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर सड़क हादसे काशिकार हो गए. हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबिक दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक चरन नेताम और घायल युवक चालान नेताम निवासी ग्राम कोयबा दोनो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने जोस्दर टक्कर मार दी. हादसा इतना भयावह था कि मृतक चरन नेताम के दोनों पैर ट्रक के पहियों के नीचे आने से पूरी तरह कुचल गए. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वही गंभीर रूप से घायल चालान नेताम को बोलेरो वाहन से अस्पताल पहुंचाया  गया, जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे के बाद मृतक के शव को मैनपुर लाया गया. जहां जांच के बाद मृत घोषित किया गया. हादसे की खबर मिलते ही ग्राम कोयबा में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जुगाड़ पुिलस मौके पर पहुंचकर हादसे की वजह की जांच में जुट गई है. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t