दो मंदिरों में एक ही रात में चोरी, डुप्लीकेट चाबी की मदद से घुसकर चोरों ने दान पेटी पर किया हाथ साफ, नदी में फेंकी पेटी, जांच में जुटी पुलिस

Theft in the temple thieves entered the premises with the help of duplicate key stole the donation box threw the box in the river police engaged in investigation

दो मंदिरों में एक ही रात में चोरी, डुप्लीकेट चाबी की मदद से घुसकर चोरों ने दान पेटी पर किया हाथ साफ, नदी में फेंकी पेटी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजिम : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के धर्मनगरी राजिम स्थित त्रिवेणी संगम के बीचों बीच स्थित कुलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है.उसे रात घटारानी मंदिर में भी चोरों ने की दान पेटी की पैसा चोरी कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोरों ने मंदिर की दान पेटी चुराई और उससे पैसे निकालकर कुछ दूरी पर नदी में ही फेंक दिया. सुबह जब मंदिर खोला गया. तब इस चोरी का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल कर मंदिर के अंदर घुसे थे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.
त्रिवेणी संगम के बीचों बीच स्थित कुलेश्वर महादेव धमतरी जिले में आता है. जिसकी वजह से चोरी की घटना की खबर बड़ी करेली पुलिस चौकी को दी गई है.  मामले की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का पता लगाने में जुट गई.
चोरी की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी उजागर हुई है. गरियाबंद के जतमई मंदिर में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं पहले हो चुकी हैं, लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

फिगेश्वर : बीती रात चोरों ने प्रदेश के प्रसिद्ध घटारानी मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर के दान पेटी में हाथ साफ किया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे शातिर चोरो ने घटारानी मंदिर प्रांगण में स्थित शारदा माता के मंदिर में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया है.
मंदिर में रखे दान पेटी को उठा ले गया. मिली जानकारी के मुताबिक चोरी करने वाले तीन लोग सीसीटीवी फुटेज पर कैद हुए हैं. मंदिर के पास रखी हुई साइकल को उठा भी चोर ले गए.
घटारानी मंदिर में लगभग तीसरी बार शातिर चोरो ने चोरी कि घटना को अंजाम दिया है. घटारानी मंदिर ट्रस्ट वाले शिकायत के लिए फिगेश्वर थाना पहुंचे. घटारानी मंदिर में चोर रात में ही चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. क्योंकि वहां कोई चौकीदार नहीं है. मंदिर ट्रस्ट सिर्फ सीसीटीवी कैमरे के भरोसे टीके हुए हैं. इस तरह जिले के शिवलिंग और मंदिरों मे हो रही चोरी और तोड़फोड़ की घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई हैं. लेकिन इस तरह जिले के मंदिरों में हो रही चोरी से प्रदेश सरकार की छबि थू-थू हो रही है. क्योंकि जतमई मंदिर में हुई चोरी की घटना की अब तक कोई कार्रवाई रंग नही लाइ है. और चोर पुलिस के पकड़ से बाहर है. वहां के सीसीटीवी कैमरे हमेशा की तरह बंद थे. इस वजह से पुलिस को शायद कोई सुराग नहीं मिला. लेकिन घटारानी में तो चोर साफ दिखाई दे रहे हैं. जिसमें तीन चोर आते दिख रहे हैं. तो क्या यहां पुलिस का कामयाबी मिलेगी या यहां भी उनके हाथ खाली रहेंगे?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

बीना : मध्यप्रदेश में बीना के खिमलासा में स्थित प्राचीन बीजासेन माता मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया.
फरियादी उपेंद्र बाथरी निवासी बीजासेन मंदिर के सामने खिमलासा ने बताया कि जब वह घर के सामने स्थित प्राचीन बीजासेन माता मंदिर पर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा हुआ मिला. मंदिर के गर्भ गृह का भी ताला टूटा हुआ था. जब मंदिर के अंदर जाकर सभी लोगों ने देखा तो सोने के दो मुकुट, बंद गले के तीन हार, सोने के 15 मंगल सूत्र, कान की एक झुमकी, एक मुकुट चांदी का, बिछिया करीब 50,  चांदी की पांच पायल, नगदी करीब 40 हजार रूपए सहित कुल करीब 4 लाख रुपए की चोरी की गई है.
घटना की जानकारी लगते ही खिमलासा थाना प्रभारी नितिन पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जांच पड़ताल करने के बाद सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था. सागर से डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb