दुसरे का आधार कार्ड आईडी प्रूफ के लिए किया इस्तेमाल कर होटल में ऐश, पुलिस ने रायपुर में आरोपी संभव जैन को किया गिरफ्तार
Using someone else's Aadhaar card as ID proof, they were seen enjoying themselves in a hotel; police arrested the accused, Sambhav Jain, in Raipur.
रायपुर : दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल करने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी हुई है. मामला रायपुर शहर का है. एक महिला ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी. जिस आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा इलाके की रहने वाली पीड़िता अंकिता को 20 सितंबर की शाम होटल रियान इन से फोन आया और बकाया बिल चुकाने की बात कही गई. इस पर अंकिता ने हैरानी जताई कि वह कभी उस होटल में ठहरी ही नहीं है. होटल संचालक ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी. जो अंकिता की ही थी.
दरअसल, आरोपी युवक ने अंकिता के आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल में पहचान पत्र के रुप में किया था. आधार कार्ड में अंकिता के पिता का मोबाइल नंबर दर्ज था. जिस पर होटल संचालक ने कॉल किया.
जिस पर 20 सितंबर को एक महिला द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके नाम के आधार कार्ड का अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग कर छल किया गया है. जिस रिपोर्ट पर थाना गंज रायपुर में धारा 319(2) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान संबंधित होटल के सीसीटीवी फुटेज एवं आगंतुक रजिस्टर में अंकित मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी का पतासाजी कर मिलने पर थाना लाया गया.
पूछताछ पर अपना नाम संभव जैन निवासी सप्रे स्कूल के सामने मस्जिद गली थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला बताया और घटना के बारे में पूछताछ पर जुर्म कबूल किया कि आरोपी से जुर्म में इस्तेमाल एक मोबाइल जप्त किया गया है. आरोपी को धारा सदर में गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है कि युवक के पास पीड़िता का आधार कार्ड कैसे पहुंचा.
आरोपी
संभव जैन उम्र 19 साल निवासी मस्जिद गली, थाना कोतवाली रायपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



