नगर पालिका में सीएमओ ने सेटिंग के तहत 24 घंटे के अंदर लाखों रुपए का काट दिया चेक, कांग्रेस नेताओं ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

The CMO of Nagar Palika issued cheques worth lakhs of rupees within 24 hours under a deal, Congress leaders demanded a high-level inquiry

नगर पालिका में सीएमओ ने सेटिंग के तहत 24 घंटे के अंदर लाखों रुपए का काट दिया चेक, कांग्रेस नेताओं ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रतनपुर : बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में नगर पालिका के नए सीएमओ के द्वारा पद के दुरुपयोग का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रतनपुर नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार संभालने आए सीएमओ ने बिना भौतिक सत्यापन के सिर्फ 24 घंटे के अंदर लाखों रुपए का चेक काट दिया. इसके अलावा एक ही दिन में नगर पालिका की पीआईसी बैठक का एजेंडा तैयार किया गया और बिना किसी भौतिक सत्यापन के बैठक में भुगतान भी पास किया गया.
सूत्रों की अगर मानें तो रतनपुर के सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार बिलासपुर संयुक्त संचालक की सेटिंग के तहत अकलतरा नगर पालिका के सीएमओ को सौंपा गया था. इससे पहले,पूर्व सीएमओ ने गुणवत्ता विहीन सामग्री के निर्यात के कारण ठेकेदार का भुगतान रोक दिया था. लेकिन नई सीएमओ के आने के बाद उक्त ठेकेदार को लाखों का भुगतान कर दिया गया.
कांग्रेस नेता आनंद जायसवाल ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रतनपुर में इस तरह का सेटिंग के तहत भुगतान होना बहुत गंभीर मामला है. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि रतनपुर एक धार्मिक नगरी है. जहां लोग आशीर्वाद लेने आते हैं. लेकिन अधिकारी यहां लूटने के लिए बैठे हैं. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए.
गौरतलब है की तत्कालीन सीएमओ ने टेंडर के सेटिंग के खेल को बंद कर दिया था और घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदारो का भुगतान रोक दिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI