गांव में घुसे 100 से ज्यादा हाथियों के दल को एकजुट होकर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीण, सियार ने 9 ग्रामीणों को किया घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

The villagers came together to drive away the group of more than 100 elephants that had entered the village Jackal injured 9 villagers forest department put cage in it

गांव में घुसे 100 से ज्यादा हाथियों के दल को एकजुट होकर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीण, सियार ने 9 ग्रामीणों को किया घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

सियार का आतंक, अब तक 9 ग्रामीणों को किया घायल, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

मुंगेली/लोरमी : मुंगेली वनमण्डल के खुड़िया वन क्षेत्र के जंगल से लगे गांव के लोग बीते कुछ दिनों से डर के साए में जी रहे हैं. दरअसल यहां एक संक्रमित सियार बार-बार लोगों पर हमला कर रहा है. इस सियार के हमले में अब तक 9 ग्रामीण घायल हो चुके हैं. जिनका इलाज लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में कराया गया है. सियार के हमले की जानकारी के बाद से वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है. एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉ. चंदन खुड़िया पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र का मुआयना करते हुए सियार को पकड़ने के लिए पिंजरे में मुर्गी को चारा बनाकर रखा.
बता दें कि वन विभाग की टीम द्वारा मुनादी कराकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की जा रही है. फॉरेस्ट के एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी ने बताया कि कोरियर इलाके में एक रेबीज संक्रमित सियार ने अब तक 9 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. जंगली सियार को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन की मदद से जंगल से लगे रिहायशी इलाके में पिंजरा रखा जा रहा है.
घटना को लेकर खुड़िया के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर, एसडीओ प्रशांत दशहंस सूर्यवंशी सहित वन विभाग की टीम गांव पहुंची. इस दौरान SDO ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात में घर से निकलने पर टॉर्च और हाथ में डंडा लेकर निकलें. रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गांव में घुसा 100 से ज्यादा हाथियों का दल, जान की परवाह किए बिना एकजुट होकर खदेड़ने पहुंचे ग्रामीण

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा के ग्राम कोईलार में सुबह एक बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई जब 100 से ज्यादा हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया. हाथियों के आमद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोग एकजुट होकर हाथियों को देख अपनी जान जोखिम में डालकर पास पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने की कोशिश करने लगे.
हैरान करने वाली बात यह है कि ग्रामीणों को अपनी जान का डर नहीं था. हाथियों के विशाल झुंड को खदेड़ने के लिए उसके पास जाने से बड़ी घटना हो सकती थी. हालंकि गनीमत रही कि हाथियों ने कोई आक्रामकता नहीं दिखाई और हाथियों का दल आगे की तरफ बढ़ गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb