पितईबंद में घर के सामने मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, चार संदिग्धों से पूछताछ जारी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

Body of a young man found in front of a house in Pitaiband; murder suspected. The incident has caused a sensation in the area; four suspects are being questioned, and a forensic team has arrived at the scene.

पितईबंद में घर के सामने मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी, चार संदिग्धों से पूछताछ जारी, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम

गरियाबंद/राजिम : राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पितईबंद में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है. युवक का शव उसके ही घर के सामने बरामद हुआ. जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक  युवक का शव उसके ही घर के सामने पड़ा मिला. मृतक के शरीर पर लोहे के रॉड जैसे भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान दिखाई दे रहे हैं. घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. खबर मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, जो वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाएगी.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?