डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट, वन अमले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले आधा दर्जन ग्रामीण गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

4 forest workers including deputy ranger were beaten up, half a dozen villagers who chased and beat the forest staff were arrested, search for the remaining accused continues

डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मियों से मारपीट, वन अमले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले आधा दर्जन ग्रामीण गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

बालोद : डिप्टी रेंजर, वन पाल, दो फॉरेस्ट गार्ड पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामला डौंडी परिक्षेत्र के पेवारी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों के हमले से डिप्टी रेंजर समेत 4 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में इलाज कराया गया. जिसके बाद वन विभाग के आला अधिकारी थाने पहुंचे और 6 नामजद के साथ अन्य ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में सोमनाथ, बेदूराम, अर्जुन, तुलसीराम, तुलाराम और भोलाराम शामिल हैं. साथ ही अन्य लोगों की जांच के बाद गिरफ्तारी की बात कही जा रही है.
ज्ञात हो कि डौंडी परिक्षेत्र के ग्राम पेवारी में वन विभाग भू-जल स्तर बढ़ाने परकुलेसन टैंक का निर्माण कराया जा रहा था. जिस जगह काम कराया जा रहा है. वह जमीन वन विभाग की है. जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा किया हुआ था. इस जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वन विभाग काम करा रहा था. कुछ लोगों को गांव में वन अधिकारी पट्टे का वितरण भी किया जा चुका है. इसी वजह से ग्रामीण चाहते थे कि जिस जमीन पर उन्होंने कब्जा किया है उसका पट्टा मिल जाए. लेकिन वन विभाग के काम कराने से भविष्य में उनको पट्टा नहीं मिल पाएगा. इसी डर से ग्रामीणों ने वन विभाग के सरकारी काम में बाधा डालते हुए वन कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था और बंधक भी बना लिया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB