हाई टेंशन लाइन की चपेट में झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए रेफर, बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल और गुस्सा

A young man was burned by a high-tension line, hospitalized and referred for treatment, raising questions and anger over the negligence of the electricity department.

हाई टेंशन लाइन की चपेट में झुलसा युवक, अस्पताल में भर्ती, इलाज के लिए रेफर, बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल और गुस्सा

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां एक युवक हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह काम के दौरान नगर के युवक सुशील यादव हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए राजनांदगांव रेफर कर दिया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है.
इस मामले में स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ. वहां दुकान के सामने से महज 15 फीट ऊपर हाई टेंशन लाइन गुजर रही है. कई बार शिकायतें की गई. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई. लोग हर रोज इस खतरे के साए में जीने को मजबूर हैं.
गौरतलब हो कि यह कोई पहली घटना नहीं है. पिछले तीन महीनों में ही करंट हादसे में एक युवक की मौत हो चुकी है. उस हादसे में एक मां और दो छोटे बच्चे बेघर और बेसहारा हो गए थे.
अब विभाग की लापरवाही पर सवाल और गुस्सा लगातार बढ़ रहा है. तारों की सही देखरेख नहीं हो रही हसी. सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा हसी. ऊंचाई की समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है. लोगों का सवाल है कि जब वे समय पर बिजली बिल चुकाते हैं तो विभाग अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा रहा है. क्या इस गंभीर घटना के बाद विभाग हरकत में आएगा या खैरागढ़ की जनता को मौत के साये में जीना जारी रहेगा.. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t