घरेलू विवाद के चलते सास पर चाकू से जानलेवा हमला कर तीन बच्चों के साथ फरार हुआ दामाद. पुलिस ने आरोपी शंकर को किया गिरफ्तार

Due to a domestic dispute, the son-in-law attacked his mother-in-law with a knife and fled with his three children. Police arrested the accused Shankar

घरेलू विवाद के चलते सास पर चाकू से जानलेवा हमला कर तीन बच्चों के साथ फरार हुआ दामाद. पुलिस ने आरोपी शंकर को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपनी सास पर बीती रात को जानलेवा हमला कर दिया. तीन बच्चों के साथ मौके से फरार हो गया था.चाकू से हमला करने पर महिला के पेट और अन्य हिस्सों में गंभीर चोंट पहुंची है. वारदात के बाद महिला को घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ले लिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक लालबाग थाना क्षेत्र के रामपुर में गुरुवार देर शाम को गैंदाटोला के रहने वाला शंकर निषाद अपने ससुराल पहुंचा. जहां उसका पत्नी को घर में शह देने के आरोप के चलते अपनी सास से विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी  का अपनी पत्नी से करीब एक साल से विवाद चल रहा था. जिसके चलते पत्नी अपने मां के घर आ गई. पत्नी को ससुराल में रखने से आरोपी नाराज था.
इसी बात को लेकर सास और दामाद में कहा-सुनी हो गई. गुस्से में दामाद ने सास के पेट में चाकू घोप दिया. लालबाग थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आरोपी शंकरलाल निषाद उम्र 52 साल निवासी पठान ढोडगी थाना गैंदाटोला को हिरासत में लिया गया है. घटना की जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB