ट्रक चालक को चाकू मारकर लूटपाट की वारदात, पुलिस ने 2 नाबालिग बदमाश लड़कों समेत आरोपी अमरदास को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A truck driver was stabbed and robbed. Police arrested the accused, Amardas, along with two minor boys and sent them behind bars.

ट्रक चालक को चाकू मारकर लूटपाट की वारदात, पुलिस ने 2 नाबालिग बदमाश लड़कों समेत आरोपी अमरदास को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी शेख जहांगीर पिता मोहम्मद सईद उम्र 56 साल निवासी मुड़ापारा थाना बोधघाट जिला जगदलपुर बस्तर हाल मुकाम रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21-22 अप्रेल 2026 की रात करीब 1 बजे वह अपने ट्रक नम्बर CG07 BC 7912 को रावांभाठा मेटल पार्क में खड़ी कर अंदर में सो रहा था. तभी अज्ञात 3 लड़के एक मोटर सायकल में आकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए एक लड़का चाकू लेकर प्रार्थी के बांये पैर, घुटना तथा बांये हाथ उंगली में वार करते हुए चोंट पहुंचाए और तीनों लड़के प्रार्थी के पास रखे 10,000 रू. को लूट कर भाग गए.
इस रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध कमांक 276/26 धारा-309 (6) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान फ़ौरन घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीव्ही फूटेज के जरिए सबूत इकठ्ठा कर वारदात में इस्तेमाल मोटर सायकल नम्बर CG04 QU 0427 की जानकारी हासिल कर आरोपियों की पतासाजी की गई.
जिसपर वारदात में शामिल आरोपी अमरदास को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ किया गया. आरोपी ने अपने 2 नाबालिग साथी बालकों के साथ वारदात को अंजाम देना बताया. जिस पर सभी आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटर सायकल नम्बर CG04 QU 0427 को जप्त कर आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम हासिल आरोपियों को 24 अप्रेल 2026 को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल जेल भेजा गया.
आरोपी
गिरफ्तार आरोपी
अमरदास पिता स्व टीकमदास लहरे उम्र-19 वर्ष साकिन सतनाम चौक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर
2 नाबालिग आरोपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t