नहर में डूबने से 40 वर्षीय युवक की मौत, मिर्गी के दौरे पड़ने से गिरने की परिजनों ने जताई आशंका, परिवार में पसरा मातम, पुलिस कर रही मामले की जांच
A 40-year-old man drowned in a canal. Family suspects he fell due to an epileptic seizure, leaving the family in mourning. Police are investigating the case.
दुर्ग : दुर्ग जिले के बासीम से एक दुखद खबर आ रही है. जहां बासीम नहर में डूबने से 40 साल के एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रकाश यादव के रूप में हुई है. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीरेभाट और बासीम नहर में पानी चल रहा था. निरीक्षण के लिए पहुंचे एक व्यक्ति ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा. उन्होंने स्थानीय सरपंच को खबर दी. सरपंच की खबर पर नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला. मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रकाश यादव, बासीम निवासी के रूप में हुई है.
पूछताछ में प्रकाश के पिता ने बताया कि उनका बेटा बिजली के उपकरण सुधारने का काम करता था. वह ज्यादातर समय काम वाली जगह पर ही खाना खाता और रहता था. पिछले दो दिनों से वह घर नहीं लौटा था. परिवार ने यह भी बताया कि प्रकाश को मिर्गी के दौरे पड़ते थे. शुरूआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वे नहर में गिर गए और डूब गए. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच जारी है. परिवार वाले इस हादसे से गहरे सदमे में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



