ट्रक ने स्कूटी सवार स्कूल जा रहीं शिक्षिकाओं को मारी जोरदार टक्कर टक्कर, एक शिक्षिका ने मौके पर ही तोड़ा दम, दूसरी गंभीर, वाहन जप्त, ड्राइवर फरार
A truck collided with a group of female teachers on their scooters, one died on the spot, the other is seriously injured, the vehicle is seized, and the driver is absconding.
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं. हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई. यह हादसा बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक दो शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं. इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भीषण था कि लैब सहायिका रामकली मिंज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं. दोनों ही करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं.
घायल शिक्षिका को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. खबर मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. इस दर्दनाक हादसे के बाद स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग उठाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



