नशे में ड्राइविंग करना पड़ा महंगा!, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत, गांव में शोक का माहौल, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस
Drunk driving proved costly! A high-speed bike collided with a tree, killing the young man on the spot. The village was in mourning, and the family was in shock. Police were investigating.
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिला में दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवापुर में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान शिवशंकर कोरवा निवासी रेवापुर के रूप में हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया और परिजन गहरे सदमे में हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे शिवशंकर कोरवा नावापारा से अपने घर रेवापुर लौट रहा था. वह अपनी बाइक से जा रहा था. तभी रास्ते में उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई. तेज रफ्तार की वजह से वह संतुलन नहीं संभाल सका और सड़क किनारे खड़े बबूल के पेड़ से जा टकरा गया.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. आसपास के लोगों ने जब हादसा देखा तो फौरन मदद के लिए दौड़े. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.
स्थानीय लोगों ने फौरन दरिमा थाना पुलिस को खबर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. जरुरी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे के वक़्त युवक के नशे में होने की बात सामने आई है.
हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी. हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर चिंता व्यक्त की है और सड़क पर तेज गति से वाहन चलाने के साथ-साथ नशे की हालत में ड्राइविंग को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना जरूरी है. पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों से अपील किया कि वे वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, गति नियंत्रित रखें और नशे की हालत में वाहन न चलाएं. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है. जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



