धमतरी में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, भखारा से लौट रहे युवक की मौके पर ही मौत, इलाके में शोक की लहर, आरोपी की तलाश जारी
In Dhamtari, a high-speed unidentified vehicle hit a bike, a young man returning from Bhakhara died on the spot, a wave of mourning spread in the area, and the search for the accused continues.
धमतरी : धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान सिर्वे गांव निवासी बंदे राम के रूप में की गई है.. हादसे से इलाके में शोक की लहर फैल गई है. यह हादसा सेमरा मोड़ के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक बंदे राम भखारा से अपने गांव सिर्वे की तरफ़ बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान सेमरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भीड़ जुट गई. हादसे की जानकारी मिलते ही भखारा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. साथ ही चश्मदीदों से पूछताछ भी जारी है. ताकि आरोपी तक जल्द पहुंचा जा सके.
इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे को उजागर कर दिया है. पुलिस ने आम नागरिकों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



