गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 108 एंबुलेंस की देरी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

Horrific road accident on Gariaband National Highway 130, 28-year-old man dies on the spot, locals are furious over delay in 108 ambulance

गरियाबंद नेशनल हाईवे 130 पर भीषण सड़क हादसा, 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 108 एंबुलेंस की देरी से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. नेशनल हाईवे 130C पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने एक भीषण सड़क हादसे में एक 28 साल के युवक की जान चली गई. चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मिथिलेश ध्रुव उम्र 28 साल मूल रूप से महासमुंद जिले का निवासी था. लेकिन वर्तमान में वह गरियाबंद के आमदी क्षेत्र में रह रहा था. शनिवार को जब वह नेशनल हाइवे 130C से गुजर रहा था. तभी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई. संतुलन बिगड़ने की वजह से बाइक सड़क पर बुरी तरह फिसल गई. जिससे मिथिलेश को गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन आपातकालीन सेवा 108 को खबर दी. लेकिन आरोप है कि एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. गंभीर रूप से घायल युवक करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क पर ही तड़पता रहा. ग्रामीणों और राहगीरों में इस देरी को लेकर काफी आक्रोश देखा गया.
लोगों का कहना है कि अगर समय पर चिकित्सा सहायता मिल जाती. तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी. काफी इंतजार के बाद जब 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक युवक की सांसें थम चुकी थीं.
शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और हादसे की वजह की बारीकी से जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t