पुलिस थाना से 100 मीटर दूर दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या!, वार्ड वासियों में आक्रोश, धमतरी में आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत का माहौल
Murder by stabbing in broad daylight 100 meters away from the police station Anger among the residents of the ward accused arrested in Dhamtari atmosphere of terror in the area
धमतरी : एक युवक ने दिनदहाड़े चाकू मारकर एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी की हत्या कर दी. यह घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे बठेना वार्ड में हुई. जिसने पूरे वार्ड में हड़कंप मचा दिया. घटना के बाद वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी तादाद में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना से महज 100 मीटर दूर बठेना वार्ड में मामूली बात को लेकर आरोपी चेतन यादव उम्र 19 साल निवासी बठेना पारा जेल रोड गली नंबर 3 धमतरी और एक बुजुर्ग व्यक्ति के बीच विवाद हो गया. दोनों के बीच गाली-गलौज शुरु हो गई और नाबालिग नशे की हालत में था. इसी बीच वार्ड के निवासी और वन विभाग धमतरी में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रुप में कार्यरत भरत सिन्हा उम्र 45 साल अपने काम से लौटने के बाद घर के पास टहल रहे थे. गाली-गलौज सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे. भरत सिन्हा ने नाबालिग को गाली-गलौज बंद करने और शांति बनाए रखने की सलाह दी.
लेकिन नाबालिग किशोर ने गुस्से में आकर भरत सिन्हा पर हमला कर दिया. उसने भरत के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ भरत को देखा और फौरन उन्हें इलाज के लिए धमतरी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बता दें कि पुलिस का दावा है कि गाड़ी के चाबी से सीने में वार कर हत्या की. जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक चाकू मारकर हत्या की है.
भरत सिन्हा की मौत की खबर सुनते ही वार्डवासियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी तादाद में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने इस हत्या की घटना पर नाराजगी जाहिर की. घटना की जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी. पुलिस ने वार्डवासियों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने आरोपी चेतन यादव उम्र 19 साल बठेना पारा जेल रोड गली नंबर 3 धमतरी को गिरफ्तार किया. रिमांड पर भेजा है. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. और वार्ड के लोग इस घटना से आक्रोशित हैं.
आरोपी
चेतन यादव पिता रहीपाल यादव उम्र 19 साल बठेना पारा जेल रोड गली नंबर 3 धमतरी थाना धमतरी, जिला धमतरी छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



