मायके में रह रही विधवा बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, मां से भी मारपीट, पुलिस ने आरोपी भाई सतकुमार को किया गिरफ्तार

Attacked widowed sister living in her maternal home with an axe and killed her, also beat up mother, police arrested accused brother Satkumar

मायके में रह रही विधवा बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर ली जान, मां से भी मारपीट, पुलिस ने आरोपी भाई सतकुमार को किया गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिला में लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम राताखण्ड में बुधवार 25 जून की सुबह घरेलू विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। जब एक युवक ने अपनी ही बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी सतकुमार मांझी उम्र 34 साल ने बहन श्रीमती उर्मिला राठिया उम्र 30 साल की टांगी से वार कर हत्या कर दी. वारदात के दौरान बीच-बचाव करने आई मां को भी आरोपी ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी सतकुमार मांझी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम राताखण्ड निवासी प्रार्थिया श्रीमती आसो बाई मांझी उम्र 55 साल ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी उर्मिला राठिया ने ग्राम पोरडा निवासी दीपक राठिया से प्रेम विवाह किया था. पति की मौत के बाद उर्मिला मायके में आकर रह रही थी. इसी बात को लेकर उसका भाई सतकुमार मांझी लगातार विरोध करता था. बहन के मायके में रहने से नाराज़ आरोपी कई बार विवाद कर चुका था.
घटना के दिन सुबह जब आसो बाई अपने पति के साथ खेत में काम करने गई थी. तभी घर पर सतकुमार और उर्मिला के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. गुस्से में आकर सतकुमार ने पहले बहन के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और फिर पास में रखी टांगी से उर्मिला पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. इसी दौरान जब मां आसो बाई बीच-बचाव करने पहुंची। तो आरोपी ने उसे भी पीटते हुए टांगी से हमला कर घायल कर दिया। जिससे मां को सिर, भुजा और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं.
वारदात की खबर मिलने पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक इगेश्वर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी सतकुमार मांझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 178/2025 धारा 103(1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB