राजिम में बहेगी अब विकास की गंगा, विधायक रोहित साहू की अनुशंसा पर तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लिए मिली मंजूरी
Ganga of development will now flow in Rajim approval given for development works worth Rs 3 crore on the recommendation of MLA Rohit Sahu
गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिले की राजिम नगर पंचायत को अधोसंरचना मद से छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव, राजिम विधायक रोहित साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेंद्र सोनकर के प्रयास से कई वार्डों में नाली निर्माण, सीमेंट कांक्रीट निर्माण, पेवर ब्लॉक निर्माण कर टीना शेड के लिए स्वीकृत हुआ है.
3 करोड़ की मंजूरी के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साहू एवं विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है.
इस मौके पर श्रीमती सोनकर ने कहा है कि राजिम के विकास के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगी और विकास में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोडूंगी. उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर एक में त्रिवेणी संगम पर अस्थि विसर्जन करने दूर-दूर से लोग आते हैं. इसके लिए सर्व सुविधायुक्त संस्कार भवन का निर्माण 40 लाख के लिए रुपया स्वीकृत हुआ है.
इसी तरह वार्ड क्रमांक एक और 11 में शिवाजी चौंक से हनुमान मंदिर तक नाला निर्माण कार्य के लिए 40 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है. वार्ड नंबर 6 में सर्व समाज मांगलिक भवन और नवीन कार्य के लिए 35 लाख रुपए की स्वीकृत हुई है.
फिंगेश्वर मार्ग से तहसील ऑफिस विधायक निवास होते हुए पोस्ट ऑफिस तक सीमेंट रोड़ का कार्य हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है. वार्ड क्रमांक 6 में सर्व समाज मांगलिक भवन के अंदर टीन शेड निर्माण कार्य के लिए 23 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है. फिंगेश्वर मुख्य मार्ग तहसील ऑफिस होते हुए विधायक निवास से रजिस्टार ऑफिस तक स्ट्रीट लाइट पोल, एलइडी लाइट सहित निर्माण कार्य के लिए 15 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है. वार्ड नंबर एक और 11 में हनुमान मंदिर से नाला निर्माण कार्य के लिए 38 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है. तहसील ऑफिस के पास सर्व सुविधायुक्त शौचालय निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है.
फिंगेश्वर मुख्य मार्ग से तहसील ऑफिस विधायक निवास होते हुए रजिस्टार ऑफिस तक दोनों ओर पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य के लिए 12 लाख, वार्ड क्रमांक 12 में दमौवा पारा में टीन शेड निर्माण कार्य के लिए ₹12 लाख की राशि,वार्ड क्रमांक 12 में दमौवा पारा में दुर्गा मंच के पास टीना शेड निर्माण कार्य के लिए ₹6 लाख, सर्व समाज मांगलिक भवन पेवर ब्लॉक कार्य के लिए 15 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक 2 में गरीबनाथ मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए ₹12 लाख,वार्ड क्रमांक 4 में शीतला तालाब के पास टीन शेड निर्माण कार्य के लिए ₹5 लाख, वार्ड क्रमांक 5 में कचना धुर्वा मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए ₹4 लाख की स्वीकृति हुई है.
इसी प्रकार 15 वें वित्त से लगभग 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है. जिसमें वार्ड क्रमांक 2 में गुरु घासीदास मंदिर के सामने आरसीसी नाली निर्माण कार्य के लिए ₹2 लाख, वार्ड क्रमांक 2 में राधा कृष्ण मंदिर के पास सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए करीब ₹1 लाख,वार्ड क्रमांक 12 में कैलाश सोनकर के घर से झाड़ू सोनकर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए डेढ़ लाख, वार्ड क्रमांक 12 में लोचन निषाद घर से महादेव मंदिर तक नाला निर्माण के लिए ₹500000, वार्ड क्रमांक 14 में सुरेश साहू के घर से मेन रोड तक सीसी रोड निर्माण कार्य ₹200000, वार्ड क्रमांक 14 में ही पोषण वर्मा घर से कैलाशपुरी मानिक घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 14 में कालूराम ध्रुव घर से कर सात बहिनिया मंदिर तक नाली निर्माण के लिए ₹250000, वार्ड क्रमांक 14 में राजकुमार घर से केसर घर तक नाली निर्माण कार्य के लिए 250000, वार्ड क्रमांक 14 में ही वर्मा घर से सेंधार घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए करीब चार लाख रुपए की स्वीकृति हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



