सहायक शिक्षकों की वैधता खत्म होने में तीन दिन बाकी, डीएड अभ्यर्थी ने रो-रोकर सरकार से लगाई नियुक्ति देने की गुहार

Three days left for the validity of assistant teachers to expire, D.Ed candidates tearfully pleaded with the government to give them appointment

सहायक शिक्षकों की वैधता खत्म होने में तीन दिन बाकी, डीएड अभ्यर्थी ने रो-रोकर सरकार से लगाई नियुक्ति देने की गुहार

रायपुर : सहायक शिक्षकों की वैधता खत्म होने में तीन दिन बाकी रह गए हैं. इसकी तारीख नहीं बढ़ाने के लिए अब तक कोई आदेश जारी नहीं होने से डीएड अभ्यार्थी परेशान हैं. और मंत्रियों के बंगले चक्कर काट रहे हैं. कुछ अभ्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना वीडियो जारी कर नियुक्ति देने के लिए सरकार से गुहार भी लगाई है।
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बर्खास्त 26 सौ से ज्यादा बीएड सहायक शिक्षकों को प्रयोगशाला सहायक के पद नियुक्ति देकर आधी समस्या तो सुलझा लिया है. लेकिन डीएड अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मसला अभी तक हल नहीं हुआ है.
बताया जा रहा है कि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भूपेश सरकार के आखिरी साल में शुरु हुई थी. तब करीब 12 हजार से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इनमें से 6285 सहायक शिक्षकों के पद थे. सहायक शिक्षक पद के लिए बीएड या डीएड की योग्यता निर्धारित कर दी गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB