विधवा महिला की संदिग्ध हालत में मिली लाश, घर के भीतर खून से लथपथ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
The body of a widow woman was found in suspicious condition, the body was found soaked in blood inside the house, sensation spread in the area, police started investigation
खैरागढ़ : जिला मुख्यालय खैरागढ़ से महज 10 किमी दूर ग्राम खैरबना में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मोहिनी साहू की उसके ही घर में संदिग्ध हालत में हत्या कर दी गई. मृतिका दो मासूम बच्चों की मां है. इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खैरबना में गुरुवार शाम करीब 5 बजे मोहिनी साहू उम्र 30 साल के उसके बच्चे स्कूल से लौटे और दरवाजा खटखटाते रहे. कई बार कोशिश करने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो बच्चों ने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा खुलते ही कमरे के भीतर मोहिनी की खून से सनी लाश देख लोग सन्न रह गए.
घटना की खबर मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तफ्तीश में जुटे हुए हैं. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस के मुताबिक महिला की गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो साल पहले हो चुकी है। वह कुछ समय पहले ही अपने मायके पद्मावतीपुर (छुईखदान) से लौटकर खैरबना आई थी और यहां अकेले बच्चों के साथ रह रही थी.
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. फिलहाल हत्या का कारण और आरोपियों की पहचान साफ नहीं हो सकी है. पुलिस हत्या को लेकर हर संभव पहलू पर जांच कर रही है. इस जघन्य वारदात से खैरबना गांव समेत पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
लड़की की संदिग्ध हालात में जली हुई मिली लाश
बिलासपुर : पचपेड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवती की उसी के घर में जली हुई लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. खबर के बाद मौके पर पहुंची ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गिदपुरी निवासी कुंभ लाल पटेल बुधवार सुबह अपनी बेटी चंद्रिका पटेल उम्र19 साल जिसकी मानसिक हालत ठीक नहीं होने की वजह से घर में छोड़ घर के बाकी सदस्यो के साथ गांव में ही स्थित खेत में धान बोआई करने गए हुए थे. जब धान बोआई कर शाम 5:30 बजे घर लौटे तो देखा कि उनकी बेटी घर के अंदर जली हुई अचेत हालत में पड़ी हुई है पास जाकर देखने पर पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है.
जिसके बाद इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि युवती के अगल बगल से केरोसिन (मिट्टीतेल) की महक आ रही थी. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ने घर में रखे मिट्टीतेल को अपने ऊपर डालकर आग लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया. वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस छानबीन में मौत की असल वजह सामने आएगी. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.



