NH-53 पर ट्रक में पीछे से जा घुसी स्पोर्ट्स बाइक, दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत, वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार
Sports bike rammed into truck from behind on NH-53, two youths died on the spot, driver absconded with the vehicle
महासमुंद : नेशनल हाइवे 53 पर तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक के पीछे जा भिड़ी. दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि स्पोर्ट बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक तुमगांव थाना क्षेत्र के शेरे पंजाब होटल के पास बाइक और ट्रक गुरुवार की रात घोडारी से तुमगांव आ रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक में टकरा गई. सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है. वहीं ड्राइवर ट्रक को लेकर घटनास्थल से फरार हो गया.
आसपास के लोगों ने हादसे की खबर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों के शवों को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मृतकों की पहचान आरंग के पटेल चौक निवासी अनुराग पटेल उम्र 19 साल और शीतला पारा निवासी युगल निषाद उम्र 20 साल के रुप में हुई है. हादसे के समय दोनों युवक एक ही बाइक (Yamaha R15) पर सवार थे. और बताया जा रहा है कि उन्होंने सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने की कोशिश की. जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक ट्रक में जा घुसी.
मिली जानकारी के मुताबिक अनुराग पटेल तुमगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम करता था. उसका दोस्त युगल निषाद उसे बाइक से ढाबा छोड़ने निकला था. लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया है.
इस घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं मृतकों के परिजनों के साथ पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर भी तुमगांव थाना पहुंचे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



