आधी रात जंगल में महिला संग टीचर को देख ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, मचा बवाल, इधर शिक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
Villagers filmed a teacher with a woman in the woods at midnight, causing a commotion. The teacher then committed suicide, alleging mental torture in his suicide note.
आधी रात जंगल में महिला संग शिक्षक को देख ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
सरगुजा/बतौली : सरगुजा के बतौली में आधी रात उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक स्कूल शिक्षक युवती के साथ जंगल में पकड़ा गया. ग्रामीणों ने कार में दोनों को देख लिया और VIDEO बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सरगुजा के बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के हिंदी के शिक्षक की करतूतों ने शिक्षा जगत को झकझोर दिया है. शिक्षक की करतूत के बाद लोगों में नाराजगी है. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि अब तक शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.
आधी रात जंगल में क्या हुआ?
मिली जानकारी के मुताबिक बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा कर्मचारी हिंदी के शिक्षक सुरेश जायसवाल ग्राम पंचायत सरमना के लंकाडांड जंगल में रात 12 से 1 बजे के बीच अपनी में कार युवती से संग पकड़ा गए. जहां दर्जनों की तादाद में ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.
ग्रामीणों ने कैसे पकड़ा?
वायरल वीडियो में शिक्षक को पहचानने पर लोग वहां से भागने की समझाइश भी दे रहे हैं. जबकि कार में बैठी युवती लोगों का समूह देख छुपती दिखी. जहां वीडियो बना रहे युवकों द्वारा युवती को जबरजस्ती पकड़कर वीडियो बनाया गया है. शिक्षक से सवाल करने पर वे लोगों को उत्तर ही नहीं दे रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि आधी रात को एक शिक्षक युवती को जंगल में क्यूं लाया था. यह गंभीर विषय है कि यह शिक्षक कितनी बार इस जंगल में आया होगा.
वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
हिन्दी लेक्चरर के ऐसे करतूतों का वीडियो वायरल होने पर पूरा शिक्षा जगत शर्मसार हो रहा है. साथ ही बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रतिष्ठा भी दांव में लग गई है. जहां शिक्षक द्वारा रात के समय युवती संग जंगल में पकड़ाए जाने का मामला पूरे क्षेत्र में जमकर वायरल हो रहा है. जिसको लेकर लोगों ने शिक्षक को हटाने की मांग की है.
DEO ने क्या कहा?
इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित शिक्षक पर करवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t
शिक्षक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का आरोप
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां पालनार क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी ने खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बीजापुर भेजा.
पुलिस को जांच के दौरान मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इस नोट में मृतक राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है और कथित रूप से कुछ लोगों के नामों का भी उल्लेख किया है. घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
न्याय पाने लोगों ने किया चक्काजाम
इस मामले को लेकर जिला अस्पताल के सामने परिजनों और तेलंगा समाज के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने 'प्रताड़ना बंद करो, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करो' और 'हमें न्याय चाहिए' जैसे नारे लगाए.
दोषियों पर होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
बीजापुर कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से निष्पक्ष और सूक्ष्म जांच कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रायपुर में विंग कमांडर ने की थी खुदकुशी
बता दें ही हाल ही मेंराजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विंग कमांडर विपुल यादव ने खुदकुशी की थी. इस मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है. मामले में पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं. जिसके चलते खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला सामने आया है.
पुलिस के मुताबिक यह मामला 10-11 मार्च 2026 की दरम्यानी रात का है. जब विंग कमांडर विपुल यादव उम्र 39 साल ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद तेलीबांधा थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी. बताया जा रहा कि विंग कमांडर की पत्नी बेंगलुरु में जॉब करती है और घटना के दो दिन पहले ही दिल्ली चली गई थी. उसके दो बच्चे पिता के साथ रायपुर में ही रहते थे. पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



