दर्शन कर पहाड़ से नीचे उतर रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप का ब्रेक फेल, बेकाबू होकर पेड़ से टकराई गाड़ी, परिवार के 9 श्रद्धालु घायल, बच्चे की हालत नाजुक
The brakes of a pickup truck carrying devotees descending the mountain after darshan failed, the vehicle lost control and hit a tree, injuring nine devotees, and the child's condition is critical.
कोरबा : कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित आस्था स्थल मां मड़वा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए. जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सलखन से करीब 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पहाड़ी पर स्थित मां मड़वा रानी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे. दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ढलान पर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया.
अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार में नीचे की तरफ बढ़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे कई श्रद्धालु उछलकर बाहर जा गिरे. हादसे में 9 यात्रियों को चोटें आई हैं. जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. खबर मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को फौरन उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया,
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मां मड़वा रानी मंदिर तक जाने वाली पहाड़ी सड़क की हालत लंबे समय से खराब है. जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं. आए दिन हादसे होते रहते हैं. लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत की तरफ़ ध्यान नहीं दे रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



