13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा जोरदार मुक्का, सीने पर चोट, हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी फरार

A 13-year-old minor punched a 45-year-old man, injuring him in the chest, resulting in his death. Police are investigating and awaiting the post-mortem report. The accused is absconding.

13 साल के नाबालिग ने 45 वर्षीय अधेड़ को मारा जोरदार मुक्का, सीने पर चोट, हो गई मौत, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, आरोपी फरार

दुर्ग : दुर्ग जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मौत ने सनसनी फैला दी है. पोलसाय पारा में 45 साल के संतोष ढांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक नाबालिग के मुक्के से सीने पर चोट लगने के बाद उनकी जान चली गई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक देर शाम संतोष ढांडे अपने घर पर थे. तभी उनके बेटे के साथ कुछ बच्चों का विवाद हो गया. बेटे को बचाने और समझाने जब संतोष गली में पहुंचे तो इस दौरान धक्का-मुक्की हुई. इसी बीच वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. परिजन उन्हें फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए. लेकिन मामले की जानकारी फैलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिवार का आरोप है कि नाबालिग के मुक्के से सीधे दिल पर चोट लगी. जिससे मौत हुई.
वहीं आरोपी नाबालिग की उम्र करीब 13 से 14 साल बताई जा रही है. जो वारदात के बाद से घर में ताला लगाकर फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t