भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिर सक्रिय अमित जोश गैंग, सड़क पर खूनी तांडव, BSP कर्मी पर तलवार से जानलेवा हमला

Criminals in Bhilai are in high spirits, Amit Josh gang is active again, bloody massacre on the road, BSP worker attacked with a sword

भिलाई में अपराधियों के हौसले बुलंद, फिर सक्रिय अमित जोश गैंग, सड़क पर खूनी तांडव, BSP कर्मी पर तलवार से जानलेवा हमला

दुर्ग : एनकाउंटर में ढेर हो चुका कुख्यात गैंगस्टर अमित जोश एक बार फिर भिलाई की सड़कों पर खौफ बनकर लौटता दिख रहा है. भिलाई में शुक्रवार रात सेक्टर-5 मार्केट में BSP कर्मचारी चंद्रकांत वर्मा पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया.  हमलावर कोई और नहीं बल्कि अमित जोश का जीजा लकी जॉर्ज और उसका साथी यशवंत नायडू थे. चंद्रकांत वर्मा ने किसी तरह भागकर जान बचाई और सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे चंद्रकांत वर्मा  मार्केट से सामान लेकर लौट रहे थे. उसी दौरान नीली रंग की कार में सवार लकी जॉर्ज और उसका साथी यशवंत नायडू पहुंचे. दोनों ने पहले गाली-गलौच की और फिर तलवार से हमला कर दिया.
हमले में घायल चंद्रकांत किसी तरह मौके से भाग निकले और रास्ते में लिफ्ट लेकर सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचे. फिलहाल उनका इलाज जारी है. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
वारदात की जानकारी मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने लकी जॉर्ज और यशवंत नायडू के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है और दोनों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है. पुलिस आरोपियों की निगरानी भी तेज कर चुकी है.
पुलिस की टीम दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इस वारदात के बाद सेक्टर-5 और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर दोनों देखने को मिल रही है. पुलिस अब अमित जोश गैंग के सभी बचे हुए सदस्यों पर नजर रख रही है. अफसरों ने संकेत दिए हैं कि अगर जरुरी हुआ तो सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी अभियान चलाया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB